Hindu Terrorists Attempt Economic Strangulation of Kashmir

http://l.yimg.com/ki/epaper/jagran/20080806/09/jmu5jaa-6-c-3-1_1217996678.jpg

http://l.yimg.com/ki/epaper/jagran/20080806/09/jmu5jaa-9-c-3-1_1217996610.jpg

सांबा : तिरंगे में लिपटे शहीदों के शवों को नम आंखों से सांबा में हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सांबा में शहीद हुए युवकों की जब शव यात्रा निकली तो पूरा आसमान संजीव सिंह अमर रहे, सन्नी पाधा अमर रहे के नारों से गूंज उठा। लोग जब तक सूर्य चांद रहेगा संजीव व सन्नी तेरा नाम रहेगा के नारे लग रहे थे। सोमवार को सांबा में तिरंगे लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तैनात पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने पहले लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और फिर गोलियां बरसाने से दो युवक शहीद हो गए थे और लगभग दर्जन भर घायल हो गए थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। इस गोलीबारी में शहीद हुए संजीव सिंह पुत्र कैप्टन चंचल सिंह निवासी संगवाली मंडी व सन्नी पाधा पुत्र खेमराज का मंगलवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजीव सिंह का अंतिम संस्कार बसंतर श्मशान घाट पर जबकि सन्नी पाधा का अंतिम संस्कार देविका श्मशान घाट पर किया गया। शहीद संजीव सिंह की शव यात्रा मंडी संगवाली से निकली और फिर हरि सिंह चौक में लोगों ने दो घंटों तक शव रख श्रद्धांजलि दी। सांबा निवासियों की मांग थी कि जब तक राज्य के उच्च प्रशासनिक अधिकारी यहां नहीं पहुंचते तब तक वह शव को यहां से नहीं उठाएंगे। लोगों की मांग थी कि सरकार शहीद संजीव सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी दे और परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं। ऐसे ही शहीद सन्नी पाधा के घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व दस लाख रुपये दिए जाने की मांग की गई। लगभग दो घंटे तक हरि सिंह चौक में शहीद के शव को रखकर बैठे लोगों को श्री अमरनाथ संघर्ष समिति के प्रधान लीला करण ने बताया कि सुरक्षा कारणों से कोई भी उच्च अधिकारी सांबा नहीं पहुंच सकता। उन्होंने कहा कि अभी संघर्ष समिति के फंड का खाता नहीं खुला है परन्तु फिर भी संघर्ष समिति की ओर से सभी शहीदों को बराबर पैसा बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर श्री अमरनाथ संघर्ष समिति के प्रधान लीलाकर्ण, भाजपा के प्रदेश पूर्व प्रधान डा. निर्मल सिंह, प्रदेश उपप्रधान चंद्र प्रकाश गंगा, अमरनाथ संघर्ष समिति सांबा के सदस्य, बुद्धिजीवी व सभी मंडियों के लोग उपस्थित थे।

essence of the post is:

people paid homage to sanjeev singh.two people were killed and 12 were injured in police firing on monday in samba town of Jammu region(sanjeev singh was one among them).he was the son of captain chanchal singh.sanjeev was cremated on tuesday etc etc.